Sikar लोहागर्ल में यात्रा के समापन पर सामाजिक एकता का दिया मैसेज

03:00 PM May 08, 2024 | Dinesh Kumar

सीकर न्यूज़ डेस्क, नारायण दर्शन यात्रा के तहत लोहागर्ल के संत अवधेशाचार्य एवं जिला सेवा प्रमुख तिलकराज वेदी के सानिध्य में नेहरू पार्क के पास स्वामी बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संत अवधेशाचार्य ने सामाजिक एकता व सामाजिक समरसता का उपदेश दिया.

तिलकराज वेदी ने भारतीय महापुरुषों का समाज में योगदान विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में नगर सेवा प्रमुख बजरंग लाल सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।