Jodhpur घर की मरम्मत के दौरान बालकनी गिरी, मजदूर घायल

10:50 AM May 08, 2024 | Suraj Bunkar

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर के एक मकान की मरम्मत के दौरान बालकनी गिर गई। भरभरा कर गिरी बालकनी के मलबे में दबने से मजदूर घायल हो गया। घायल को उसके साथी MDM हॉस्पिटल लेकर गए। घटना प्रताप नगर थाना क्षेत्र में आने वाली पांचवीं रोड इलाके की है। जानकारी अनुसार प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र के पांचवीं रोड इलाके के एक मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। शाम को 5 बजे के करीब अचानक से मकान की बालकनी नीचे आकर गिरी।

घायल मजदूर को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

बालकनी के नीचे ही भदवासियां निवासी अमर सिंह नाम का मजदूर काम कर रहा था। मलबे में दबने से अमर सिंह को चोट आई है, उसे तुरंत मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।